चूरू: गांव लालासर में बारिश से तीन भाइयों का मकान ढहा, परिवारों ने स्कूल में लिया आश्रय, प्रशासन ने किया मौका मुआयना
Churu, Churu | Aug 1, 2025 चूरू जिले में लगातार हो रही बारिश से गांव लालासर में तीन भाइयों माणक चंद, कृष्ण और श्रीचंद नायक का मकान अचानक ढह गया। मकान में बने तीनों कमरे पूरी तरह से धराशायी हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का सारा जरूरी घरेलू सामान मलबे में दब गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।