धामी सरकार ने उत्तराखंड की जमीन ओने-पौने दामों पर बेच डाली" — गणेश गोदियाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में पिछले 10 वर्षों के भूमि आवंटनों, सरकारी जमीनों के हस्तांतरण और कथित भूमि घोटालों की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।
गोदियाल ने आरोप लगाया कि जॉर्ज एवरेस्ट, डाकपत्थर, रामगढ़ और लैंड बैंक जैसे मामलों ने उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बहुमूल्य भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए सभी विवादित भूमि सौदों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस का कहना है कि राज्य की जमीन, चरागाह और सामुदायिक संसाधनों की रक्षा के लिए वह सड़क से लेकर राज्यपाल तक अपनी आवाज बुलंद करेगी।
#Uttarakhand #GaneshGodiyal #Congress #LandScam #UttarakhandPolitics #JalJungleZameen