बहराइच में चलती बाइक पर बाघ का हमला सुजौली क्षेत्र के बिछिया बैरियर के पास बाइक सवार दंपति पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति के शोर मचाने और हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर भाग निकला। घायल महिला को CHC में भर्ती कराया गया है।
इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर।