दादरी: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेबर चौक पर अचानक भर भरा कर गिरा विशालकाय पेड़, चपेट में आकर एक बाइक हुई क्षतिग्रस्त
नोएडा के सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत लेबर चौक पर गुरुवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब तेज बारिश होने के कारण 1 विशालकाय पेड़ अचानक भर भरा कर सड़क पर गिर पड़ा। वहीं पेड़ की चपेट में आकर 1 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई भी व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं यातायात भी बाधित रहा।