खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के जरायल कला गांव की है. जहां रविवार की दोपहर में राजकीय नलकूप परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने आम का वृक्ष लगाकर अभियान का शुभारंभ किया. उन्होंने अपने संबोधन में हर व्यक्ति को एक-एक वृक्ष लगाने और उसका संरक्षण करने का आवाहन किया. इस दौरान कई अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।