Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

औरंगाबाद में व्यापारिक विकास को लेकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की महत्वपूर्ण बैठक औरंगाबाद। रविवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स, औरंगाब...

Deo, Aurangabad | May 17, 2026

MORE NEWS

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद

आज दिनांक 13 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियमावली, 1995 (समय-समय पर संशोधित) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की अद्यतन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अधिनियम के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, न्याय तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

अपर समाहर्ता, औरंगाबाद ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल डीएसपी), वरीय कोषागार पदाधिकारी, लोक अभियोजक, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🤝 समन्वित प्रयास • त्वरित न्याय • सामाजिक सुरक्षा • सशक्त समाज
#Aurangabad #SCSTAct #SocialJustice #GoodGovernance #BiharAdministration #InclusiveDevelopment
SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद आज दिनांक 13 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियमावली, 1995 (समय-समय पर संशोधित) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की अद्यतन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अधिनियम के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, न्याय तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। अपर समाहर्ता, औरंगाबाद ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल डीएसपी), वरीय कोषागार पदाधिकारी, लोक अभियोजक, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, समिति सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 🤝 समन्वित प्रयास • त्वरित न्याय • सामाजिक सुरक्षा • सशक्त समाज #Aurangabad #SCSTAct #SocialJustice #GoodGovernance #BiharAdministration #InclusiveDevelopment SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 13, 2026

🚧 बटाने पुल के पास बनेगा नया डायवर्सन | 14 जून से शुरू होगा निर्माण कार्य

जनसुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा बटाने नदी स्थित पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य 14 जून 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या–139 (पुराना एनएच–98) पर स्थित लगभग 225 मीटर लंबे बटाने पुल की तकनीकी जांच एवं पथ निरीक्षण के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई तथा आमजन की सुविधा के लिए हल्के वाहनों के आवागमन एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की।

इसी क्रम में अब स्थायी एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके लिए ₹4 करोड़ 56 लाख की निविदा स्वीकृत की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी दो माह के भीतर कार्य पूर्ण कर आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाया जाए।

कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

🙏 जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन को सहयोग दें।
सुरक्षित सड़क • सुगम सफर • जनहित में सतत प्रयास
— जिला प्रशासन, औरंगाबाद
#Aurangabad #RoadSafety #Infrastructure #TrafficManagement #Bihar #जनहित
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Road Construction Department, Government of Bihar

🚧 बटाने पुल के पास बनेगा नया डायवर्सन | 14 जून से शुरू होगा निर्माण कार्य जनसुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा बटाने नदी स्थित पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य 14 जून 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या–139 (पुराना एनएच–98) पर स्थित लगभग 225 मीटर लंबे बटाने पुल की तकनीकी जांच एवं पथ निरीक्षण के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई तथा आमजन की सुविधा के लिए हल्के वाहनों के आवागमन एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की। इसी क्रम में अब स्थायी एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके लिए ₹4 करोड़ 56 लाख की निविदा स्वीकृत की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी दो माह के भीतर कार्य पूर्ण कर आवागमन को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाया जाए। कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 🙏 जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन को सहयोग दें। सुरक्षित सड़क • सुगम सफर • जनहित में सतत प्रयास — जिला प्रशासन, औरंगाबाद #Aurangabad #RoadSafety #Infrastructure #TrafficManagement #Bihar #जनहित Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Road Construction Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 13, 2026

आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें |

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में एनएच-19 निरीक्षण, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, बाल श्रम निषेध जागरूकता एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल को प्रमुखता मिली। जनहित एवं विकास के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध।
#Aurangabad #DistrictAdministration #PublicService #NaturalFarming #GoodGovernance #Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar CMO Bihar

आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें | जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में एनएच-19 निरीक्षण, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, बाल श्रम निषेध जागरूकता एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल को प्रमुखता मिली। जनहित एवं विकास के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध। #Aurangabad #DistrictAdministration #PublicService #NaturalFarming #GoodGovernance #Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 13, 2026