रॉबर्ट्सगंज: रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज में रसोईया मिड-डे-मिल वर्कर्स यूनियन ने की बैठक, आंदोलन की बनाई रणनीति
रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में रसोइया मिडडे मील वर्कर्स यूनियन ने रविवार दोपहर 3 बजे बैठक करके रणनीति बनाई, बैठक में तय हुआ कि सभी रसोइया को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले,वेतन बढ़ाने की मांग की और कहा कि हर माह नियमित वेतन दिया जाए। रसोइयों को हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक राजय व केंद्र सरकार ने उनका वेतन नहीं बढ़ाया।