रॉबर्ट्सगंज: चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर परिसर में जली हुई अवस्था में मिलीं दर्जनों पेटी कीड़े मारने और आयरन की दवाएं
चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर के परिसर में रविवार दोपहर 12 बजे जली हुई दर्जनों पेटी कीड़े मारने और आयरन की दवाएं मिली। यह दवाएं स्वास्थय विभाग की तरफ से बच्चो में बांटने के लिए दी गयीं थीं। दर्जनों पेटी एल्बेंडाजोल और आयरन की दवाएं जली हुई अवस्था मे मिलने के बाद विद्यालय के पूर्व प्रबंधक कमलेश सिंह कुशवाहा ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।