रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने फ्लाईओवर के सर्विस रोड की मरम्मत कार्य का लिया जायजा, जल निगम के एक्सईएन को दिए निर्देश
डीएम ने शनिवार दोपहर 12 बजे फ्लाईओवर की सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य जायजा लिया और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही व शिथिलता बरतने पर कार्यवाही की जाएगी,डीएम बी0एन0 सिंह ने आज फ्लाईओवर के सर्विस रोड के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किये, सड़क की मरम्मत का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है।