कुचायकोट: कुचायकोट गांव के पास पुलिस ने 9 लीटर शराब के साथ 2 मोटरसाइकिल सवारों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार राजू कुमार और लवकुश कुमार नामक व्यक्ति को करीब 9 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे दी गई।