चकाई: परसाटॉड में बाइक की टक्कर से 8 माह की बच्ची की हुई मौत,4 घायल
Chakai, Jamui | May 5, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के परसाटॉड में सड़क किनारे बैठी महिला और बच्चों को एक बाइक सवार ने रौंद दिया। घटना में चार महिलाएं घायल हो गई और एक बच्ची की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए चकाई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने इलाज किया।