चकाई: मजदूरी करने जा रहे युवक की जबलपुर में ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Chakai, Jamui | May 4, 2024 चकाई प्रखंड के चीहरा थाना क्षेत्र के बोगी पंचायत अंतर्गत अमताहा गांव निवासी एक मजदूर की मजदूरी करने जाने के दौरान रास्ते में ही जबलपुर के समीप ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूरी करने के लिए सूरत जा रहा था ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।