चकाई: कर्माटांड़ गांव में नल जल योजना की पानी टंकी फटी, 6 माह से आपूर्ति है ठप
Chakai, Jamui | May 3, 2024 चकई के कर्माटांड़ गांव में नल जल योजना के तहत लगाई गई पानी की एक टंकी फट गई। 4 साल पूर्व नारियल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी फटने के बाद कर्माटांड़ गांव में इस भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठप हो गयी। जिसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।