ओसियां स्थित SBI मुख्य ब्रांच शुक्रवार की लगी आग की घटना के बाद क्षेत्र में ओसियां थाने के कांस्टेबल भाकरराम की खूब सराहना की जा रही है। बैंक में आग की घटना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर कांस्टेबल भाकरराम बैंक के अंदर पहुंचे और आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रह पाए साथ ही बड़ी घटना होने से बचाया जा सका। साथ कांस्टेबल भाकरराम के साथ अग्निशमन वाहन के कार्मिक दीपक शर्मा, यूसुफ खान, पत्रकार जगदीश चांपानी सहित 7-8 लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Osian, Jodhpur | Aug 28, 2026