बल्देवगढ़: बुदौरा के पास व्यक्ति को टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
बुदौरा के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया। जिसमें फरियादी चरन सिंह पुत्र करन सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी उल्दना थाना सोजना के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में पुलिस को बताया कि बुदौरा के पास फरियादी के पुत्र अरविंद लोधी को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी।पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर मामला दर्ज किया।