कासगंज: कासगंज में सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कासगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने (सीएचसी) सोरों का दौरा कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. बीलारानी ने प्रसवोपरांत सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों सफाई के निर्देश दिए।