नवाबगंज: नवाबगंज तहसील सभागार में डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा शनिवार 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सभागार तहसील नवाबगंज में जनता की समस्याएं सुनी गईं व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद रहें।