मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: मनातू के केदल जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ पर पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने जताया दुख
मनातु थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना के बाद गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घटना पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों की वीरता को नमन करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।