पलामू के जोनल आईजी सुनील भास्कर गुरुवार सुबह 10 बजे एमएमसीएच पहुंचे। उन्होंने घायल जवान रोहित कुमार का हाल-चाल लिया। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कई दिशा निर्देश दिए। जोनल आईजी ने जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सफाए के लिए पुलिस का अभियान तेज है।