उनियारा: चौरू में प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया
Uniara, Tonk | Jul 8, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के चौरू में प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुधवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशासन ने जेसीबी मशीन के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों, आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने से राहगीरों व आम नागरिकों को राहत मिली।