आमेर: देवन में चोरों ने बाड़े से बंधी चुराई 12 बकरियां,घटनास्थल पर पहुंचे विधायक मनीष यादव
Amber, Jaipur | Jun 7, 2024 देवन गांव में चोरों ने बीति रात को 12 बकरियां चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर मौके पर पीड़ित परिवार से मिलने शाहपुरा विधायक मनीष यादव पहुंचे। इस दौरान विधायक मनीष यादव ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर शाहपुरा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही है।