आमेर: मनोहरपुर थाना पुलिस व डीएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की घटना का किया पर्दाफाश
Amber, Jaipur | Jun 3, 2024 पुलिस थाना मनोहरपुर व डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवपुरी में 13 मई की रात्रि को हुई नकबजनी की घटना का पर्दाफाश किया। इस दौरान सोई हुई महिला के गले से जोल्या व नाक का भंवरिया चोरी करने वाले एक जने को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में काफी प्रकरण दर्ज है।