बालूमाथ: कोठा टाड़ में सर्प दंश से बच्ची की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में रेफर
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग़ ग्राम अंतर्गत कोठाटाड़ में सर्पदंश से एक 4 वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी पहचान निरंजन रजक की पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ दयानंद प्रसाद ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।