कनवास: दरा मार्ग पर बुलडोजर चलाकर 80 बीघा वन भूमि को कराया गया मुक्त, मौके पर पुलिस बल व वन कर्मी रहे मौजूद
Kanwas, Kota | Mar 9, 2025 कनवास कस्बे में दरा मार्ग पर पुलिस थाने के समीप स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमी द्वारा अवैध अतिक्रमण करने के मामले में रविवार शाम करीब 5 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। वही 80 बीघा वनभूमि को मुक्त कराया गया। कार्रवाई उपवन संरक्षक कोटा अपुर्व कृष्ण श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई।