कनवास: खेड़ा रुद्रा में रिकॉर्ड फार्मर आईडी का रजिस्ट्रेशन, 530 किसानों ने कराया पंजीयन
Kanwas, Kota | Mar 12, 2025 खेड़ा रुद्रा में राजस्थान सरकार की एग्री स्टेक योजना के तहत ग्राम पंचायत में चल रहे फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन में बुधवार को 530 किसानों का पंजीयन किया गया। कैम्प का आयोजन बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। जिसमे फार्मर रजिस्ट्री कैंप प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि पंचायत में किसानों ने आगे बढ़कर फार्मर आईडी बनाने हेतु केवाईसी करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया