कनवास: तीन टापरी में असंतुलित होकर बाइक फिसलने से दो महिलाएं और एक व्यक्ति घायल
Kanwas, Kota | Mar 8, 2025 तीन टापरी के पास राष्ट्रीय राज मार्ग 52 पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार दो महिला और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा चलती बाइक के असन्तुलित होकर सड़क पर फिसलने से हुआ। सूचना पर टोल प्लाजा एम्बुलेंस मौके ओर पहुची और सभी घायलों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया।