कनवास: दरा घाटी में जाम से निपटने के लिए प्रशासन का नया प्लान, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी का 3 मिनट का ड्रोन वीडियो जारी
Kanwas, Kota | Mar 10, 2025 नेशनल हाईवे 52 पर दरा घाटी में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने नई पहल की है। इसके लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह करीब 11 बजे 3 मिनट का ड्रोन वीडियो जारी किया है। बता दे कि पुलिस अब मार्ग की ड्रोन से निगरानी कर रही है और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करवा रही है। पुलिस और प्रशासन ने रियासत कालीन रास्ते की मरम्मत करवाई है।