पातेपुर: बलिगांव थाना क्षेत्र के तेंदा गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मृतक के भाई समेत दो युवकों का चल रहा इलाज।
बलिगांव थाना क्षेत्र के तेंदा गांव के तीन युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। घटना में घायल एक युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तेनदा गांव निवासी देवेंद्र राय का पुत्र सरोज कुमार है। शुक्रवार की देर शाम 7 बजे के करीब मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में घायल मृतक के भाई अमित कुमार तथा अरुण का अस्पताल में इलाज चल रहा है