दतिया: उद्गुवां गांव में युवक का पिस्टल लोड करते वीडियो वायरल, खुलेआम हथियार प्रदर्शन से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच शुरू
Datia, Datia | May 17, 2026 दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत उद्गुवां गांव में एक युवक द्वारा हथियार का प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल को लोड करते और उसका प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही का है।