मानिकपुर: मानिकपुर विकास खण्ड परिसर और दफ्तर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक में मंगलवार दोपहर 3 मुख्य विकास अधिकारी देवी दयाल पाल ने औचक निरीक्षण किया। बीज केंद्र, कक्षों व रिकॉर्ड की जांच में स्थापना पटल की खराब हालत पर उन्होंने नाराज़गी जताई और मरम्मत के निर्देश दिए। कर्मचारी ने बताया प्रस्ताव लंबित है। बाद में सीडीओ ने दफ्तर में बैठकर सभी फाइलें भी खंगालीं।