अजीतमल: औरैया में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, चार ओवरलोड वाहन सीज, 125 के चालान
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को परिवहन विभाग ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों की जांच कर सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को निरुद्ध किया गया, जबकि चार ओवरलोडेड वाहनों को सीज कर दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर