सिरोही: अवैध बजरी खनन पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
Sirohi, Sirohi | May 31, 2026 अवैध बजरी खनन के खिलाफ प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। कार्रवाई पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के जनापुर गांव में की गई। जानकारी के अनुसार तहसीलदार शंकरलाल को अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।