महोबा: कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 महोबा के कबरई स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ रमाकांत चौर्या ने औचक निरीक्षण किया। उनके औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, दवा वितरण कक्ष और इंजेक्शन कक्ष का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष में दवा वितरण रजिस्टर, मेंटेनेंस रजिस्टर आदि का अवलोकन किया।