तुरकौलिया: सेमरा एक गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा ₹15 लाख की चावल चोरी की गई,संचालक ने पुलिस में की शिकायत
सेमरा एक गोदाम से अज्ञात चोरों के द्वारा ₹15 लाख की चावल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर रिभा ट्रेडर्स सीताराम बाबू प्रसाद के संचालक श्रीकांत कुमार ने तुरकौलिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की पहचान में जुटी है। चोर पीकअप से चावल ले जाते दिख रहे है।