रजौन: महाअष्टमी पर रजौन-नवादा क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय माहौल में डलिया चढ़ाने उमड़े भक्त
Rajaun, Banka | Mar 26, 2026 रजौन और नवादा क्षेत्रों में चैती दुर्गा पूजा गुरुवार को महाअष्टमी के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई । जैसे ही दुर्गा मंदिरों के पट खुले, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ।श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की । मंदिर परिसरों में जय माता दी के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा।