जहानाबाद: जहानाबाद में आए तेज आंधी-तूफान से पेड़ गिरा, तीन बिजली खंभे धराशायी, विद्युत आपूर्ति बाधित
जहानाबाद में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान गौरक्षणी घोसी मोड़ से एसएस कॉलेज जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से सड़क किनारे लगे तीन बिजली खंभे भी धराशायी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। राहत की बात रही।