बलिया: DM की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर राजस्व विभागों की मासिक समीक्षा बैठक हुई, वसूली पर दिया गया जोर
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर राजस्व विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई और वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।