दतिया नगर: दतिया में अंबेडकर जयंती पर भव्य चल समारोह, युवाओं का दिखा जोश, डीजे पर नृत्य व जगह-जगह हुआ स्वागत
भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दतिया शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस आयोजन की शुरुआत झांसी चुंगी स्थित अंबेडकर पार्क से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।चल समारोह में युवा हाथों में ध्वज-पताका लेकर शामिल हुए और डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया।