पचपहाड़: सामिया गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
सामिया गांव में एक युवक शव पेड़ पर लटका हुआ मिला, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच प्रारंभ की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामिया गांव में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला जहां मृतक की पहचान सुकेत थाना क्षेत्र के लखानिया गांव निवासी युवक दुर्गा शंकर के रूप में हुई है वही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।