पचपहाड़: भवानीमंडी में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला भीषण गर्मी में ग्रामीणो सहित पेयजल समस्या लेकर पहुंची उपखंड कार्यालय, सौंपा ज्ञापन
भवानी मंडी क्षेत्र के मालीखेड़ा निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अन्य महिलाओं व ग्रामीणों के साथ पेयजल समस्या को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां पानी की टंकी से पेयजल सप्लाई करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रशासन द्वारा गुराडियाभर्ता में पानी की टंकी बनाई जाने के बावजूद पेयजल सप्लाई प्रारंभ नहीं की गई।