पचपहाड़: आवर कस्बे में गौकथा की कलश यात्रा के दौरान हुआ साम्प्रदायिक तनाव, छावनी में तब्दील हुआ कस्बा
आवर में गौकथा के अवसर निकाली गई कलश यात्रा के दौरान हुए साम्प्रदायिक विवाद के बाद से ही कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।इस दौरान कस्बे में भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। छह दिन तक कथा स्थल सहित कस्बें में शांति व्यवस्था को लेकर जाप्ता मौजूद रहा। बुधवार को कथा के समापन के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा।