पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस की जुआ सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर 14956 रुपए सट्टा राशि की बरामद
भवानीमंडी में पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ बड़े कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14956 रुपए सट्टा राशि बरामद की है। थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने जुआ सट्टा खेलते रंगे हाथों 6 सटोरियों जितेंद्र सिंह, फिरोज, मुकेश, रफीक मोहम्मद, संजय व अशफाक को गिरफ्तार किया है।