मुंगावली: खजुरिया गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
खजुरिया गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय युवती घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।