बालोद: बालोद में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान जारी, खाद्य और दवा प्रतिष्ठानों की हो रही जांच
Balod, Balod | May 2, 2026 जिले में ’सही दवा शुद्ध आहार, छत्तीसगढ़ का यही आधार’ थीम पर 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान जारी है। अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दवा दुकानों, अस्पतालों, कोल्डचेन, वैक्सीन स्टोरेज तथा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।