इनरव्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा के सौजन्य से आरा रेलवे स्टेशन पर दिया गया व्हीलचेयर
इनरव्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा के सौजन्य से सोमवार 26 अक्टूबर को आरा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर खुशबू कुमारी को अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में एक व्हील चेयर दिया गया। अध्यक्ष रितु सिंह ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों को मदद हो सके उसके लिए यह व्हीलचेयर दिया गया है। पहले भी दिया गया था । उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य ही है मानवता की सेवा करना। वार्ड पार्षद रेखा जैन ने कहा कि आरा रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में दिव्यांग और बुजुर्ग यात्री आते हैं जिनको चलने में तकलीफ है उनके लिए यह व्हीलचेयर दिया गया है। मौके पर अध्यक्ष रितु सिन्हा, उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा, सचिव निवेदिता सिंह, गुड़िया पांडे, रेखा जैन, पुष्पा गुप्ता, विजेता कुमारी, सूफिया थी।
Arrah, Bhojpur | Oct 29, 2026