स्लीमनाबाद: लखनवारा मोड़ के पास बाइक चोरी, सलीमनाबाद थाने में मामला दर्ज
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनवारा मोड़ के पास एक और मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी आनंद चौधरी (निवासी बिचुआ) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बाइक (क्रमांक एमपी 21 एमपी 39 11) लखनवारा मोड़ के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।