JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन
JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा विधायकों ने आज सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में “TAX INVOICE” के पोस्टर लेकर भाजपा नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में अब नौकरी योग्यता से नहीं, बल्कि कथित तौर पर लाखों रुपये के रेट चार्ट से मिलने लगी है।
भाजपा विधायकों ने पिछले छह वर्षों में हुई सभी नियुक्तियों की जांच कर जरूरत पड़ने पर भर्तियां रद्द करने, पूरे मामले की CBI जांच कराने और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। JPSC-JSSC में पारदर्शी और निष्पक्ष नियुक्ति की मांग को लेकर भाजपा सड़क से सदन तक छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी।
#apnagiridihnews #JPSC #JSSC #jharkhand #JharkhandNews #StudentProtest #BJP4IND