छिबरामऊ: इब्राहिमगंज में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा कर रही लोगों को गुमराह
नगर के इब्राहिमगंज मोहल्ले में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। वहीं, राजभर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। सोमवार की सुबह 10:00 बजे अलीगढ़ जाते समय उन्होंने छिबरामऊ पहुंचकर प्रेस वार्ता करते हुए बयान दिया।