शिवपुरी नगर: पिछोर: बड़ी बेटी का देवर छोटी बेटी को लेकर फरार, विरोध करने पर पिता की पिटाई, एसपी से शिकायत
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम भगवंतपुरा निवासी एक पीड़ित पिता ने आज बुधवार की दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रामकिशन यादव का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय छोटी बेटी वर्षा यादव को खनियाधाना के ग्राम पटनापुर निवासी आनंद यादव, जो उसकी बड़ी बेटी का देवर है, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।