अरियरी प्रखंड क्षेत्र में कई वर्षों से लगान जमा नहीं करने वाले किसानों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। प्रखंड के करीब 500 बड़े बकायदारों को सीओ अंकु गुप्ता द्वारा चेतावनी कार्ड जारी किया गया है। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे सीओ ने बताया कि क्षेत्र के कई रैयत वर्षों से लगान का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण ऋण की बड़ी राशि बकाया है।